Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : तीन पहलवानों ने किया भारत का बड़ा नुकसान-बृजभूषण

Gonda : तीन पहलवानों ने किया भारत का बड़ा नुकसान-बृजभूषण

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। कैसरगंज से भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्लूडब्लू) से भारतीय कुश्ती संघ (डब्लूएफआई) की सदस्यता रद्द होने के लिए तीन पहलवानों बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक को जिम्मेदार ठहराया है। षनिवार को जिले के बालपुर में स्थित एक निजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सदस्यता रद्द होने के लिए ये धरनाजीवी खिलाड़ी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने कुश्ती और देश के पहलवानों के साथ मजाक किया है। उन्होंने कहा कि आज बहुत दुखद स्थिति है कि चुनाव न हो पाने के लिए भारत पहली बार यूडब्लूडब्लू से प्रतिबंधित हुआ है। यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान न हुआ, तो भारत को बड़ा नुकसान होगा। एशियन गेम्स, ओलंपिक अथवा वर्ल्ड चैंपियनशिप में इंडिया के बैनर तले कोई भी खिलाड़ी कुश्ती नहीं लड़ सकेगा।
बृजभूषण सिंह ने प्रश्न किया कि डब्लूएफआई का अध्यक्ष कौन होगा, यह रेसलिंग फेडरेशन तय करेगा, न कि कोई खिलाड़ी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आज वोटिंग करवा लीजिए, फिर देखिए कौन किसका समर्थन करता है? मैंने जनवरी में चुनाव कराने की कोशिश की थी। लेकिन, आपको पता है कि मेरे ऊपर क्या-क्या आरोप लगाए गए? इसके बाद सरकार ने मुझसे कुछ दिन तक कुश्ती से दूर रहने को कहा। इसके बाद भी मैंने चार बार चुनाव कराने की कोशिश की, लेकिन, हर बार कोई न कोई अवरोध उत्पन्न होता रहा। उन्होंने कहा, यूडब्लूडब्लू ने इस बार स्पष्ट चेतावनी दी थी कि 45 दिन के अंदर अगर चुनाव नहीं होता है, तो भारत की सदस्यता रद्द कर दी जाएगी। अन्ततः यही हुआ। पहले गोवाहाटी हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश दिया। इसके बाद पंजाब हाईकोर्ट ने ऐसा ही आदेश दिया। आप सबको पता होगा कि यूपी से मैं और मेरा बेटा करण सिंह मतदाता थे, लेकिन खिलाड़ियों की मांग पर मैने बेटे समेत स्वयं को इससे अलग कर लिया, लेकिन फिर भी चुनाव नहीं हो पाया। इसका परिणाम देश के सामने है। सांसद ने कहा कि मैंने खेल मंत्रालय के कहने पर खुद को कुश्ती से अलग कर दिया। अब न तो मैं और न मेरे परिवार का कोई भी सदस्य इसका हिस्सा है। अब वे यह मांग करने लगें कि मैं भारत की नागरिकता छोड़ दूं, तो यह मेरे लिए संभव नहीं है।

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9565000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular