Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Gonda : ताला तोड़कर लाखों की चोरी

संवाददाता

गोंडा। शहर में गोपाल टावर के पास इलेक्ट्रिक पार्ट्स के गोदाम में रविवार रात ताला तोड़कर घुसे चोर तीन लाख रुपये कीमत के कॉपर तार के बंडल चुरा ले गए। पांच दिन पहले इसी गोदाम के दरवाजे का ताला तोड़कर दो लाख रुपये कीमत का कॉपर का तार चोरी किया गया था। नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ रोड पर गोपाल टावर के पास रहने वाले इरशाद अली अपने घर में इलेक्ट्रिक पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। दुकान के पास ही उनका गोदाम है। इरशाद के मुताबिक रविवार देर रात दरवाजे का ताला तोड़कर गोदाम में घुसे चोर 110 बंडल कॉपर का वायर चुरा ले गए। इससे पहले 28 दिसंबर की रात भी इसी गोदाम का ताला तोड़कर 130 बंडल कॉपर का तार चोरी किया गया था। इरशाद के मुताबिक पिछली बार गोदाम में चोरी की तहरीर उन्होंने नगर कोतवाली में दी थी। मगर पुलिस ने चोरों तक नहीं पहुंच सकी। नतीजतन गोदाम में दोबारा चोरी हो गई।

Gonda : ताला तोड़कर लाखों की चोरी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular