Monday, February 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : ताला तोड़कर नगदी व जेवर चोरी

Gonda : ताला तोड़कर नगदी व जेवर चोरी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरखापुर निवासी राधेश्याम मिश्र पुत्र टीकम दत्त के घर में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर बक्से में रखी नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया है। पीड़ित ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। अंदर घुसकर बक्से की कुंडी भी तोड़कर उसमें रखे 15 हजार रुपए और जेवर चोरी कर लिया। चोरों ने जाते समय बक्से के कपड़े में आग भी लगा दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular