संवाददाता
गोंडा। जिले में सोमवार की रात्रि एक युवक को घर से बुलाकर निर्मम हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर तालाब के किनारे पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत तिवारी बाजार निवासी बबलू (32) कस्बे में ही कंप्यूटर की दुकान करता था। सोमवार की देर रात वह किसी अज्ञात के बुलावे पर घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर एक तालाब के पास उसका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि शव के बबलू के सिर, गले और शरीर के कई अंगों पर चोट के निशान मिले हैं। संभावना है कि पहले बबलू की पिटाई की गई और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। सीओ सिटी व देहात कोतवाल महेन्द्र प्रताप सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राप्त रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना की गहन छानबीन की जा रही है।
रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
क्या आप RJ बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
