Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : डेंगू से निपटने के लिए फील्ड में उतरा प्रशासन

Gonda : डेंगू से निपटने के लिए फील्ड में उतरा प्रशासन

युवा मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने सम्हाली कमान

जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में बनाए जा रहे हैं डेंगू डेडीकेटेड वार्ड

वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पतालों का निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा

ग्राम पंचायतों में भी सफाई अभियान चलाकर एण्टी लार्वा का छिड़काव करने का निर्देश

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले में इससे निपटने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीएम डा. उज्जवल कुमार के निर्देश पर एक तरफ जहां जिला मुख्यालय समेत जनपद के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डेंगू डेडेकेटेड वार्ड बनाकर मरीजों के बेहतर उपचार का प्रबंध किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ जिले के सभी नगर निकायों व ग्राम पंचायतों साफ-सफाई तथा एण्टी लार्वा का छिड़काव शुरू कराया गया है। जिलाधिकारी के अस्वस्थता की दशा में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने इस मिशन की कमान अपने हाथों में ले ली है। उन्होंने शुक्रवार को जिला व महिला चिकित्सालय समेत कई स्वास्थ्य केन्द्रों व विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर वहां की गई तैयारियों का जायजा लिया तथा साफ-सफाई पर जोर देते हुए एण्टी लार्वा के छिड़काव में तेजी लाने का निर्देश दिया।

Gonda : डेंगू से निपटने के लिए फील्ड में उतरा प्रशासन


मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता के साथ जिला चिकित्सालय गोंडा में बनाए गए डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिसर की विधिवत् साफ सफाई कराने, ब्लीचिंग पाउडर, हाइपोक्लोराइट, एंटी लार्वा आदि का नियमित छिड़काव कराने हेतु निर्देशित किया। शाम को वह जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर वहां की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डा. सुषमा सिंह एवं अन्य स्टाफ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, विद्युत एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देते हुए तत्काल सही कराया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जाय, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्र सहित संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Gonda : डेंगू से निपटने के लिए फील्ड में उतरा प्रशासन

इससे पूर्व उन्होंने शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक क़े अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटियाथोक प्रथम व माडल प्राइमरी स्कूल नए गांव, उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्वाला पुरवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय पेमई पुरवा, स्वास्थ्य उप केंद्र पारासराय आदि का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ ने यहां मिशन कायाकल्प के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी तथा जिम्मेदारों को गुणवत्ता के साथ समय से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त एनआरएलएम एनवी सविता, खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), खण्ड शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे। उपकेन्द्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने समुचित साफ-सफाई कराने तथा आने वाले मरीजों का उपचार करने का निर्देश दिया।

इस बीच जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को डेंगू के प्रकोप से बचाव हेतु जिले के सभी नगर निकायों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई का विशेष अभियान तथा एण्टी लार्वा का छिड़काव किए जाने के अभियान शुरू किया गया। प्रशासन का प्रयास है कि मच्छरों को फैलने से रोककर डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण पाया जाय। इसके साथ ही विकास विभाग से जुड़े अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों डीसी एनआरएलएम, डीडीओ, पीडी डीआरडीए आदि ने भी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के साथ अस्पतालों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

Gonda : डेंगू से निपटने के लिए फील्ड में उतरा प्रशासन

डीसी एनआरएलएम एनवी सविता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरगूपुर व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रुपईडीह का निरीक्षण कर डेंगू से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों को देखा। उन्होंने कम्पोजिट विद्यालय पिपरा चौबे में चल रहे कायाकल्प कार्यों का भी निरीक्षण किया। साथ ही देवरिया खाम सहित कई अन्य ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों, साफ-सफाई अभियान व एण्टीलार्वा के छिड़काव का निरीक्षण किया। इस मौके पर अधीक्षक डा. अजय कुमार यादव, बीडीओ वर्षा सिंह, एडीओ आइएसबी मो. आजम खान आदि मौजूद रहे।

Gonda : डेंगू से निपटने के लिए फील्ड में उतरा प्रशासन

परसपुर के खण्ड विकास अधिकारी ने सीएचसी परसपुर तथा पीएचसी त्यौरासी में डेंगू व चिकनगुनिया वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी बेड पर मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य किया जाय। एडीओ राकेश गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायतों में साफ सफाई करवाकर एण्टीलार्वा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। मनकापुर के खण्ड विकास अधिकारी शिवमणि ने सीएचसी मनकापुर, पीएचसी तामापार व विद्यानगर का निरीक्षण कर विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा। उन्होंने डेंगू से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों पर अधीक्षक के साथ चर्चा की। पण्डरी कृपाल के ग्राम पंचायत अधिकारी शिवम सिंह ने बताया कि सीएचसी पण्डरी कृपाल तथा पीएचसी मुण्डेरवा माफी में साफ-सफाई के उपरान्त एण्टी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। तरबगंज के एडीओ आइएसबी अम्बरीश प्रताप सिंह ने बताया कि करनीपुर में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया है।

Gonda : डेंगू से निपटने के लिए फील्ड में उतरा प्रशासन

जिला विकास अधिकारी दिनकर कुमार विद्यार्थी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने विकास खण्ड हलधरमऊ के कई ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर वहां चल रहे निर्माण कार्यों तथा साफ-सफाई अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि अपने प्रभार वाले ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाकर एण्टीलार्वा का छिड़काव अवश्य करें। झंझरी के खण्ड विकास अधिकारी मृतुन्जय यादव ने सीएचसी काजीदेवर का निरीक्षण करके डेंगू वार्ड का जायजा लिया तथा साफ-सफाई अभियान को तेज करने का निर्देश दिया।
परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर ने अपने प्रभार वाले सभी चार विकास खण्डों तरबगंज, वजीरगंज, नवाबगंज और बेलसर के खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सभी ग्राम प्रधानों से व्यक्तिगत वार्ता करके साफ-सफाई अभियान को तेज कराएं। साथ ही एण्टीलार्वा का छिड़काव भी कराएं। उन्होंने अभियान की समीक्षा के लिए शुक्रवार को कई क्षेत्रों का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि गांवों में रास्तों व सड़कों के किनारे बहने वाली नालियों की साफ-सफाई कराकर एण्टी लार्वा का छिड़काव कराया जाय। साथ ही झाड़ियों की कटाई छटाई भी कराई जाय।

Gonda : डेंगू से निपटने के लिए फील्ड में उतरा प्रशासन

वजीरगंज के खंड विकास अधिकारी विजय कांत मिश्र ने एडीओ पंचायत केके तिवारी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर अधीक्षक के साथ डेंगू वार्ड के तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने अस्पताल परिसर में एण्टी लार्वा का छिड़काव करवाने को कहा। बीडीओ ने उपस्थित लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें मच्छरदानी का प्रयोग करने के लिए कहा। बाद में उन्होंने कई ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर वहां की जा रही साफ सफाई का निरीक्षण किया।

Gonda : डेंगू से निपटने के लिए फील्ड में उतरा प्रशासन

मुजेहना के खण्ड विकास अधिकारी विकास मिश्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर अधीक्षक से वार्ता किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई करवाने तथा फांिगग कराने को कहा। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर विकास कार्यों तथा साफ-सफाई का जायजा लिया। बता दें कि सरकार ने महामारी के दौरान कोविड-19 अस्पतालों की तर्ज पर प्रत्येक जिले में एक डेंगू अस्पताल बनाकर राज्य में डेंगू से निपटने के प्रयासों को तेज कर दिया है। सीएम ने निर्देश दिया है कि सभी डेंगू अस्पतालों को परीक्षण और उपचार सुविधाओं से लैस किया जाए। मुख्यमंत्री ने घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करने के लिए निगरानी तेज करने और सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) की मदद लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लिए समर्पित अस्पतालों की तरह हर जिले में समर्पित डेंगू अस्पतालों को चालू किया जाना चाहिए। हर जिले में प्लेटलेट और डेंगू जांच की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। आदित्यनाथ ने कहा कि डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता, जांच की सुविधा और इलाज की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को एक बिस्तर दिया जाए और उसे उचित और समय पर इलाज मिले। उन्होंने शहरी विकास और पंचायती राज विभागों को राज्य भर में अभियान चलाकर नियमित रूप से सफाई और फॉगिंग सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular