थाना उमरी बेगमगंज में 35 और परसपुर में 37 फरियादी पहुंचे
संवाददाता
गोंडा। शासन के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने समाधान दिवस की हकीकत देखने के लिए थाना उमरीबेगमगंज व परसपुर का औचक निरीक्षण किये तथा फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। जनसुनवाई में थाना उमरीबेगमगंज में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 04 शिकायतों का निस्तारण तत्काल कर दिया गया। शेष शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। थाना परसपुर में कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिसमें 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया है। शेष शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ग्राम समाज की भूमि, अवैध कब्जा, खलिहान, सरकारी तालाब, बंजर, नवीन परती, सरकारी आबादी आदि का भौतिक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करा लें कि उनकी ग्राम सभा में कहीं भी किसी भी सरकारी जमीन पर कोई अवैध कब्जा तो नहीं हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने वहां पर भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, बीट रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पूर्व में समाधान दिवस में प्राप्त लम्बित शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान थाना उमरी बेगमगंज में उपजिलाधिकारी तरबगंज शत्रुघ्न पाठक, थाना प्रभारी मुकेश कुमार पाण्डेय, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल तथा थाना परसपुर में उप जिलाधिकारी कर्नलगंज कर्नलगंज, प्रभारी निरीक्षक, संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढें : सपा गठबंधन से अलग होंगी दो पार्टी?
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
