सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए 149 में से 12 का तत्काल निस्तारण
संवाददाता
गोंडा। शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील में जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्र ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिया। यहां कुल 149 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 12 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित करते हुये निर्देशित किए कि निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए आख्या तहसील में उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब, जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली के अतिक्रमण को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायत कर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी भी करें। इसके साथ ही पूर्व में आयोजित तहसील दिवस में प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी एपी सिंह, डीसी एनआरएलएम एनवी सविता, उपनिदेशक कृषि शैलेन्द्र शाही, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढें : चारागाह की 10 एकड़ जमीन पर चला प्रशासन का ट्रैक्टर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
