Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : डीएम ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

Gonda : डीएम ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता

गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने आज बुधवार को तहसील सदर के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोकलपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय परेड सरकार का औचक निरीक्षण कर ली जानकारी। उन्होंने विद्यालय में पहुंचकर अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर एवं छात्रवृत्ति उपस्थिति रजिस्टर तथा क्लास रूम में जाकर छात्र/छात्राओं से किताब पढ़वाकर विद्यालय में हो रही पढ़ाई की ली जानकारी। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को पढ़ाया भी और उन बच्चों से वहां पर हो रही पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी प्रधानाध्यापक से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय में आने वाले सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाए और इसके साथ- साथ इनको अन्य जानकारियां भी दी जाए। उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों के उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाय। और कहा कि बच्चों के पढ़ाई एवं खान-पान सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही विद्यालय में कार्यरत सभी अध्यापक से बच्चों को पढ़ाए जा रहे हैं विषयों के बारे में जानकारी ली और कहां की आप सभी लोग बच्चों को अच्छी शिक्षा देना सुनिश्चित करें।

Gonda : डीएम ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular