संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में प्रस्तावित एजेंडा के आधार पर यूपी एचएमआईएस हेल्थ डैशबोर्ड, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, कम्युनिटी प्रोसेस, राष्ट्रीय कार्यक्रम नान कम्युनिकेबल डिजीज, एनसीडी, एनबीसीपी, आरएनटीसीपी, पीएम एमवीवाई, नियमित टीकाकरण, वैक्सीनेशन, जननी सुरक्षा व मातृ वंदना योजना के तहत भुगतान की स्थिति, आशा इन्सेन्टिव, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, ओपीडी व आईपीडी की स्थिति, प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सीएचसी पर बेडों की ऑक्यूपेंसी की स्थिति तथा वित्तीय समीक्षा सहित अन्य योजनाओं की जिलाधिकारी द्वारा गहन समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान खराब परफॉर्मेंस के कारण सीएचसी अधीक्षक हलधरमऊ व पण्डरी कृपाल का वेतन रोकने के निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुसार जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए सभी सीएचसी अधीक्षक सीएचसी पर ही निवास करें तथा संस्थागत प्रसव एवं विभिन्न प्रकार के टीकों को समय से लगवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने खराब परफॉरमेंस वाले सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह में अपने से संबंधित कार्यक्रमों में प्रगति लाएं अन्यथा उनके द्वारा कठोर एक्शन लिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, सीएमओ डॉक्टर रश्मि वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एपी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीएमएस महिला अस्पताल, डीसीपीएम डा. आरपी सिंह, समस्त सीएचसी अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, सहित डब्ल्यूएचओ यूनिसेफ के अधिकारी एवं समस्त सीएचसी अधीक्षक तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढें : कोटेदार को ग्रामसभा सदस्य द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र देना पड़ा भारी!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
