Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : डीएम ने तहसील सदर में सुनी जन शिकायतें

Gonda : डीएम ने तहसील सदर में सुनी जन शिकायतें

संवाददाता

गोंडा। शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें तहसील सदर में डीएम डा. उज्ज्वल कुमार ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। तहसील सदर में आज कुल 120 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 06 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण करके आख्या तहसील में उपलब्ध कराने को कहा गया। उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब, जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करें। समाधान दिवस में प्राप्त हुए शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें :  Gonda : 10 को आयोजित होगी मण्डलीय संगीत प्रतियोगिता

वही संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान आये हुय बुजुर्ग व्यक्तियों के समस्याओं का समाधान कर ठंड से बचाव हेतु कंबल प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रशेखर, उपनिदेशक कृषि, तहसीलदार सदर गोण्डा, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, नेहा राजवंशी, एसडीओ वन विभाग, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गौतम, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, एसएचओ कोतवाली नगर राकेश कुमार सिंह, कोतवाली देहात, थानाध्यक्ष इटियाथोक, खरगूपुर, कौड़िया बाजार, मोतीगंज सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Gonda : डीएम ने तहसील सदर में सुनी जन शिकायतें

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular