संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गम्भीर प्राकृति के वादों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक दोषियों को सजा दिलायी जाय। जिससे अपराधी किस्म के लोगों को यह मैसेज जाये कि छोटा से छोटा अपराध करने पर भी वे सजा से बच नहीं सकते हैं। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि न्यायालय में साक्ष्य के लिए आने वाले गवाहों से शतप्रतिशत परिक्षित कराया जाय तथा दोषमुक्त मामलों में नियमानुसार अपील की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाय। समीक्षा बैठक के दौरान में ई-प्रासी क्यूशन डाटा फिडिंग, सम्मन तामिला इत्यादि कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। डीएम ने मौजूद सभी संबंधित शासकीय अधिवक्ताओं एवं अभियोजन के अधिकारियों से न्यायालयों में साक्षियों की उपस्थिति और उनके पक्षद्रोही होने के कारणों की समीक्षा की। डीएम ने पुलिस विभाग व अभियोजन विभाग से कहा कि समन तामीली समयबद्ध होनी चाहिए। अधिकतम साक्षियों को न्यायालयों के समक्ष परीक्षित कराया जाय। अकारण साक्षियों की वापसी ना होने पाए, यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में सफल अभियोजन पैरवी कर सजा का प्रतिशत बढ़ाया जाना चाहिए। ताकि न्यायालयों में लंबित पुराने मामलों का निस्तारण शीघ्र हो सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, अभियोजन अधिकारी, एसीएमओ, जिला पूर्ति अधिकारी, एसडीओ वन विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर राजिया बानो, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, संबंधित अधिवक्तागण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढें : तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास
*प्रिय मित्रों*
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh
*और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना” और 07 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे आरजे कबीर के साथ सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें कार्यक्रम “सुधर्मा”(देवराज इंद्र की सभा का नाम जिसमें अप्सराएं रंगारंग प्रस्तुति देती थीं) में।*
*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे नील, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।*
*रेडियो अवध ऐप के Schedule पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए हमें शाम 6 से 7 बजे के मध्य 9565000908 पर कॉल कर सकते हैं।*
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : 9452137310 (केवल वॉट्स ऐप मैसेज) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
