संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बृहस्पतिवार को तरबगंज तहसील अंतर्गत मोतीगंज डुमरियाडीह से तरबगंज संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का औचक निरीक्षण कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता व अन्य का लिया जायजा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग को कटवा कर एवं उसकी चौड़ाई को नपवाकर जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के समय गुणवत्ता एवं समय का विशेष ध्यान रखा जाय। ताकि सड़क निर्माण में मटेरियल गुणवत्तापूर्ण रहे जिससे सड़क निर्माण के बाद किसी प्रकार की समस्या न हो। इस अवसर पर एक्सईएन निर्माण खंड-प्रथम लालजी, एक्सीईएन प्रांतीय खंड प्रमोद कुमार त्रिपाठी, एई निर्माण खंड-1 योगेश राय सहित संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
क्या आप RJ बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
