संवाददाता
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज में ज्ञानस्थली 89.6 एफएम के उद्घाटन जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने शिलापट्ट का अनावरण करके एवं रेडियो स्टेशन के मुख्य द्वार का फीता काटकर किया। इस मौके पर महाविद्यालय की छात्राओं ने गीत के श्लोक प्रस्तुत किए। संगीत विभाग की शिक्षिका डा. मनीषा सक्सेना, श्रीमती किरन पाण्डेय एवं श्रीमती गीता श्रीवास्तव के निर्देशन में छात्राओं ने समस्त अतिथियों एवं आगन्तुकों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘ज्ञानस्थली 89.6 एफएम प्रोग्राम’ रहा जिसका निर्देशन योगा विभाग की शिक्षिका समता धनकानी ने किया। इसके अन्तर्गत बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने योगा व लोकगीत एवं एमए की छात्राओं ने तराना पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात महाविद्यालय के सचिव तथा रेडियो के संस्थापक डा. दीपेन सिन्हा ने एफएम की लोेकप्रियता, उपयोगिता एवं विशेषताओं के बारे में विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने एफएम पर लाइव उद्बोधन में गोण्डा वासियों को ज्ञानस्थली रेडियो शुरू होने पर शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. आरती श्रीवास्तव ने इसे ‘गोण्डा शहर की धड़कन’ बताते हुये इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डा. आनन्दिता रजत ने समस्त अतिथियों, मीडिया कर्मियों एवं समस्त आंगन्तुकों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष डा. हरप्रीत कौर एवं कालेज कैप्टन मोनिका श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस मौके पर एटीसी लैब्स के वाइस प्रेसिडेन्ट पुनीत रॉय, सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर राघवेन्द्र प्रताप ओझा, सीनियर ब्राडकास्ट इंजीनियर अनिल कुमार, उपेन्द्र, सरफराज एवं आरजे अदनान, जिमी एवं श्वेता सिंह तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रश्मि वर्मा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह, डा. आलोक श्रीवास्तव, गुंजन शाह, पूजा छाबड़ा, डा. अमन चन्द्रा, डा. ममता शर्मा, डा. वन्दना सारस्वत, डा. रंजन शर्मा, डा. नेहा शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, डा. मनोज मिश्रा, निशा श्रीवास्तव, पूजा सिंह, डा. राजेश मिश्रा एडवोकेट, देवन मिश्रा, अखण्डा नन्द मिश्रा, डा. गौरी मलिक, डा. पवन नन्दा, श्रीमती सरोज, श्रीमती कंचन, अनीता श्रीवास्तव, सरिता उपाध्याय, साधना राय, मो. कसीम सिद्दीकी, केबी सिंह तथा समस्त ज्ञानस्थली परिवार उपस्थित रहा।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
