Sunday, February 22, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : "डिनर विथ डा. अनिल मिश्र" में साहित्यकारों का हुआ सम्मान

Gonda : “डिनर विथ डा. अनिल मिश्र” में साहित्यकारों का हुआ सम्मान

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। देवीपाटन मण्डल के अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा वरिष्ठ साहित्यकार डा. अनिल मिश्र के संयोजन में गुरुवार की देर शाम नगर के एक प्रतिष्ठित होटल गोल्डन एण्ड फेयरी रिसार्ट में प्रमुख साहित्यकारों व अन्तर्राष्ट्रीय संगठन के अधिकारियों के साथ “डिनर विथ डा. अनिल मिश्र” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनीसेफ, यूएनडीपी, ग्लोबल एलायंस फार वैक्सीन एण्ड इम्यूनाइजेशन और राज्य सरकार के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों सुश्री निहारिका, मुनेन्द्र शर्मा, रोहित कुमार, मनोज कुमार, सतीश कुमार, डा. आलोक अग्रवाल व डा. नितिन आदि ने सम्मिलित रूप से वरिष्ठ साहित्यकार उमाशंकर शुक्ल आलोक तथा गीतों के राजकुमार धीरज श्रीवास्तव को शाल भेंटकर सम्मानित किया। डा. अनिल मिश्र, गीतकार धीरज श्रीवास्तव व साहित्यकार उमाशंकर शुक्ल ‘आलोक’ ने अपनी-अपनी प्रतिनिधि रचनाओं का काव्यपाठ किया। काव्यपाठ का दौर देर रात्रि तक चलता रहा, जिसका सभी उपस्थित लोगों ने खुब आनन्द उठाया। इसके उपरान्त उपस्थित सभी साहित्यकारों, अधिकारियों व अन्य गणमान्य लोगों द्वारा एक साथ डिनर किया गया तथा काव्यमय आयोजन की सफलता के प्रति एक-दूसरे को बधाई दिया गया। डा. मिश्र ने आयोजन में सम्मिलित सभी साहित्यकारों, अधिकारियों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Gonda : "डिनर विथ डा. अनिल मिश्र" में साहित्यकारों का हुआ सम्मान
RELATED ARTICLES

Most Popular