संवाददाता
गोंडा। आदर्श सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय इमिलिया गुरुदयाल में संस्कृत विद्यालय शिक्षक समिति की जनपदीय इकाई का गठन किया गया, जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिपाठी व संयुक्त मंत्री प्रेमचंद चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्व सम्मति से डा. संत शरण त्रिपाठी को अध्यक्ष, करुणा शंकर शुक्ला एवं आनंद कुमार मिश्रा को उपाध्यक्ष, धीरेंद्र सिंह बिसेन को महामंत्री, गजेंद्र द्विवेदी को उपमंत्री, विक्रांत को संगठन मंत्री, वेद पति त्रिपाठी को संयुक्त मंत्री, अश्विनी कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र पांडेय को आय-व्यय निरीक्षक तथा संदीप त्रिपाठी को प्रवक्ता चुना गया। अशोक कुमार श्रीवास्तव को मंडल संयोजक की जिम्मेदारी देते हुए किरण शुक्ला, साधना शुक्ला, वेद प्रकाश त्रिपाठी व तिलकराम को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर डॉ शिवेंद्र प्रताप सिंह, आशुतोष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
