संवाददाता
नवाबगंज, गोंडा। स्थानीय विकास खंड के कर्मचारियों और प्रधान की मिलीभगत से मनरेगा मजदूरों के अधिकारों का हनन हो रहा है। अमृत सरोवर योजना पर भ्रष्टाचार हावी है। जानकारी के अनुसार, महादेवा ग्राम सभा में स्थित गाटा संख्या 544 में स्थित तालाब अमृत सरोवर योजना के तहत सुंदरीकरण के लिए चयनित किया गया था। परन्तु जिम्मेदार कर्मचारियों व प्रधान की मिलीभगत से यहां का कार्य मनरेगा मजदूरों से न करवाकर रात में ट्रैक्टर से कराया जाता है। परिणाम स्वरूप ग्राम सभा के मजदूर रोजी-रोटी के लिए पलायन को मजबूर हैं। इस सम्बंध में मजदूरों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रधान द्वारा रात में ट्रैक्टर से खुदाई कराई जाती है और सुबह कुछ मजदूरों को लगाकर ट्रैक्टर का निशान हटवा दिया जाता है। कुछ लोगों ने तालाब की खुदाई करते ट्रैक्टर का वीडियो और फ़ोटो भी लिया है। गांव के कुछ लोगों ने खंड विकास अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी से इस बाबत शिकायत की तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढें : इस रुसी संपादक ने यूक्रेन पर हमले के लिये पुतीन को माना जन शत्रु!
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
