संवाददाता
कर्नलगंज, गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर दिल्ली से आ रही एक निजी बस आज सुबह सरयू रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर पलट गई, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह दिल्ली से कर्नलगंज की तरफ आ रही वैशाली परिवहन की बस सरयू रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ी ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया और घायलों को बाहर निकलवा कर सरकारी एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बस दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा एक व्यक्ति को गोंडा रेफर किया गया है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
