Thursday, March 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : ट्रेन के ब्रेक सेक्शन में लगी आग, रेल कर्मियों ने...

Gonda : ट्रेन के ब्रेक सेक्शन में लगी आग, रेल कर्मियों ने पाया काबू

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। लखनऊ-गोरखपुर रेल खण्ड पर शनिवार को मुंबई से गोरखपुर जा रही लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ब्रेक सेक्शन में आग लग जाने से बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद रेल कर्मियों तथा रेलवे सुरक्षा बल की मदद से तत्काल स्थिति काबू पा लिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुम्बई से गोरखपुर जा रही 20103 डाउन लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस आज सुबह जब जिले के सरयू रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तो एस-फाइव कोच के पहिए के पास तेज धुंआ निकलता दिखाई पडा। प्रत्यक्षदर्शी शोरगुल करके ट्रेन को रोकवा पाते, तब तक उस समय से आग निकलने लगी। परिणाम स्वरूप कोच के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रेल कर्मियों की सूचना पर तत्काल ट्रेन को रोकवाया गया। स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मियों, आरपीएफ जवानों और लोको पायलट व सह लोको पायलट आदि ने बालू और अग्निशामक यंत्रों की सहायता से आग पर काबू कर लिया। इस कारण ट्रेन करीब एक घंटा तक खड़ी रही और पूर्वान्ह 10.15 बजे गन्तब्य के लिए रवाना की जा सकी। समय रहते घटना की जानकारी हो जाने के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक सहित रेलवे के अन्य कर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया। लखनऊ मण्डल रेल प्रबंधक के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण एक कोच से धुंआ निकलने लगा था। रेल कर्मियों की तत्परता से स्थिति पर तत्काल काबू पा लिया गया और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। ट्रेन को करीब एक घंटे तक रोककर पूरी जांच पड़ताल के बाद गन्तब्य के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढें : कुर्बानी की फोटो, वीडियो वायरल किया तो जाएंगे जेल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular