Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : ट्रेन की चपेट में आकर रेल कर्मी की मौत

Gonda : ट्रेन की चपेट में आकर रेल कर्मी की मौत

संवाददाता

गोंडा। रेलवे कैरेज एंड वैगन विभाग में कार्यरत कर्मचारी लुका सुरीन (53) की रविवार देर रात ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। साथी कर्मचारियों व यूनियन के नेताओं ने रेलवे अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना की जांच कराने की मांग की है। कैरेज एंड वैगन विभाग के रेलकर्मी व सीनियर टेक्नीशियन लुका सुरीन रविवार रात 12 बजे से सुबह आठ बजे की पाली में साथी कर्मचारी प्रमोद के संग ड्यूटी पर था। लुका सुरीन रविवार देर रात ट्रेन नंबर 22411 अरुनोहल एसी सुपरफास्ट (जो रनथ्रू आनंद विहार जा रही थी) का निरीक्षण (रोलिंग) करने जा रहा था। तभी ट्रेन की टक्कर लगने से वह उछलकर रेलवे लॉबी दफ्तर के पास जाकर गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन के चालक दयाशंकर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर कंट्रोल को सूचना दी। घटना के वक्त मौजूद साथी कर्मचारी प्रमोद ने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को हादसे की सूचना दी। इस पर आशीष भट्ट, राकेश शर्मा, अशोक दुबे, अरविंद यादव व रोहित दीक्षित आनन-फानन मौके पर पहुंचे और लुका को रेलवे अस्पताल ले गए। रेलकर्मी की हालत गंभीर देखकर डॉ. सत्यजीत मौर्य ने रेफर कर दिया। निजी अस्पताल ले जाने पर वहां भर्ती करने से मना कर दिया गया। जिस पर उसे वापस रेलवे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद चिकित्सक ने घायल रेलकर्मी को मृत घोषित कर दिया। मृतक रेलकर्मी ग्राम कुंभा खेड़ा, जिला गुमला (छत्तीसगढ़) का निवासी था।
कर्मचारियों ने रेलवे अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक कर्मचारी के साथियों समेत एनई रेलवे के एससीएसटी यूनियन के अध्यक्ष अशोक कुमार तृतीय एवं मंत्री अशोक कुमार मांझी ने कहा कि रेलवे अस्पताल से एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। इस वजह से समय पर इलाज न होने के कारण रेलकर्मी की मौत हुई है। जिससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। उन्होंने घटना के जांच की मांग की है। रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि कर्मचारियों का आरोप निराधार है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस उपलब्ध न होने की जांच कराएंगे। एनई रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने घटना पर अफसोस जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के सीनियर डीएमई (कैरिज एंड वैगन) फरेंद्र कुमार रेलकर्मी की मौत की खबर मिलते ही गोंडा पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। उसके बाद सीनियर डीएमई ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच कर्मचारी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतक के परिवार को ढांढस बंधाते हुए सहयोग करने का आश्वासन दिया।

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular