Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Gonda : ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

संवाददाता

गोंडा। जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मंगलवार दोपहर बाद सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कौड़िया थाना क्षेत्र का निवासी मनीष कुमार उर्फ गुड्डू मंगलवार को एक मैरेज हाल में मांगलिक कार्यक्रम में काफी का स्टाल लगाए हुए था। वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार को दोपहर बाद मैरेज हाल की तरफ जा रहा था। सर्कुलर रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। परिणाम स्वरूप मनीष (25) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

क्या आप RJ बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

RELATED ARTICLES

Most Popular