जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। तीन जनपदों में 12 मुकदमों का आरोपी दो किलो दो सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध गोण्डा, बस्ती व सिद्धार्थनगर में विभिन्न धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। यही नहीं, वह टॉप टेन अपराधियों में भी शुमार बताया जा रहा है। छपिया पुलिस ने उसे गांजे के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। छपिया पुलिस के अनुसार ढढ़ौवा मेहनिया निवासी दीपक शुक्ला उर्फ विक्रान्त पुत्र राधेश्याम शुक्ला को उप निरीक्षक अंकुर वर्मा ने दो किलो दो सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। मार्केट में गांजे की कीमत हजारों में बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि वह शातिर किस्म का अपराधी है और कई बार मादक पदार्थों की तस्करी में जेल भी जा चुका है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई मुकदमें भी दर्ज हैं। बस्ती के परशुरामपुर में जानलेवा हमले के दो मुकदमें पैकवलिया में जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। यही नहीं छपिया थाने में भी जानलेवा हमले समेत कई मामलों में वह वांछित रह चुका है। इसके अलावा सिद्धार्थनगर में भी उसके विरुद्ध चार मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस उसकी लम्बे समय से तलाश कर रही थी। आखिरकार गांजे के साथ वह पकड़ लिया गया!
पिकअप पलटने से 18 मजदूर जख्मी
जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत डुमरियाडीह बनघुसरा के पास बेकाबू होकर पिकअप पलट गई जिसमें बैठे 18 मजदूर घायल हो गए हैं। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया है। जानकारी के अनुसार, रविवार को गोंडा से फैजाबाद की तरफ मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप बेकाबू होकर पटल गई। पिकअप में बैठे रीता देवी, अजय, मुन्नी, महेश प्रसाद, सुष्मू, संतोष, सुनीता, ममता, गीता, उमा, कैलाश, फुलवरिया, प्रीति, दीनानाथ, रेनू, शेषनाथ दीपक, पूजा, दाउद व राधा कुमारी घायल हुए हैं। सभी घायल जिला औरंगाबाद बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं। डुमरियाडीह चौकी इंचार्ज गोपाल सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पिकअप चालक भी घायल है।
यह भी पढें : गर्भपात को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
