संवाददाता
गोंडा। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद तथा इंकलाब फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को स्थानीय टाउन हाल में युवा पत्रकार व हिन्दुस्तान डेली न्यूज पोर्टज के संस्थापक स्व. कल्बे वसी ‘मोहसिन’ (42) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अनेक वक्ताओं ने मोहसिन से जुड़ी अपनी यादों को साझा करते हुए उनके चित्र पर पुष्पार्पण किया। बता दें कि बीते 24 जनवरी को राजधानी के एक निजी अस्पताल में हृदयाघात के कारण निधन हो गया था। अपने सम्बोधन में रेडक्रास सोसाइटी के डा. शेर बहादुर सिंह ने कहा कि मोहसिन को वह उसके बचपन से जानते थे। वह बहुत ही मिलनसार और होनहार था। पेंशनर्स कल्याण परिषद के केबी सिंह ने कहा कि मोहसिन उनके बेटे का सहपाठी था और वह उनके परिवार के सदस्य जैसा था। उसका असमय अलगाव बहुत दुखद है। रेडक्रास सोसाइटी के ही जसपाल सिंह सलूजा ने कहा कि मोहसिन एक निडर पत्रकार था। उसकी कमी पूरे जीवन खलेगी। सैयद काजिम हुसैन ने कहा कि जिसे मुझे कंधा देना चाहिए, उसे हम कंधा दे रहे हैं। विधि के इस विधान पर हम दुखी हैं। वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी ने कहा कि हमने एक अच्छा एवं मिलनसार साथी खो दिया है। उसके बिछुड़ने का गम हमेशा रहेगा। पत्रकार प्रवीन श्रीवास्तव, कंवल जीत सिंह हनी, वरिष्ठ अधिवक्ता अजेय विक्रम सिंह, सफदर हुसैन रिजवी, मो. जुबैर, पुनीता मिश्रा, कल्बे आबिद ‘मोजिस’ आदि ने भी श्रद्धांजलि सभा में अपने विचार रखे। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर अविनाश सिंह, पेंशनर्स कल्याण परिषद के प्रदेश मंत्री अनिल श्रीवास्तव, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, सपा नेता राजेश दीक्षित, समाजसेवी डा. एके सिंह, डा. दुर्गा सिंह फिजियोथेरेपिस्ट, किशोर जायसवाल, शिवानंद मिश्रा, यज्ञ चतुर्वेदी, राजन मिश्रा, शिव कुमार द्विवेदी, अमित तिवारी, अमित पाण्डेय, आलोक श्रीवास्तव, खुशबू कन्नौजिया, रूबी अवस्थी, अफजल रिजवी, हामिद अंसारी, रूमी, मो. कलीम, राशिद खान समेत उनके परिजन उपस्थित रहे। संचालन पोर्टल के सम्पादक जानकी शरण द्विवेदी ने किया।
महत्वपूर्ण सूचना
*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh
*और रोजाना प्रातः 07 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 08 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”*
*इसके अलावा दिन भर और भी बहुत कुछ*
*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*

रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
क्या आप RJ बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
