Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म, अभियोग पंजीकृत

Gonda : झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म, अभियोग पंजीकृत

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार को दो अलग-अलग मामलों में झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का अभियोग दर्ज कराया गया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आज यहां बताया कि पहला मामला थाना कोतवाली नगर से सम्बंधित है। यहां की एक युवती ने उनसे मिलकर शिकायत दर्ज कराई कि सिविल लाइंस क्षेत्र के निवासी युवक कुलदीप कुमार से करीब एक वर्ष पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से उसका सम्पर्क हुआ था। बाद में वे दोनों दोस्त बन गए और एक दूसरे को प्यार करने लगे। शादी का झांसा देकर कुलदीप एक साल से लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। यहां तक कि उसे बहला-फुसलाकर कीमत जेवर और नकदी के साथ अपने घर भी ले गया। इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हुई, तो उसने गर्भपात करा दिया। शिकायत के अनुसार, शादी की बात पर वह कुछ न कुछ बहाना बनाकर लगातार टालता रहा। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया। इस पर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। उनके आदेश पर नगर कोतवाली कल देर शाम अभियोग दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर अभियोग दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।
एसपी ने बताया कि दुष्कर्म की दूसरी घटना जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा के साथ हुई बताई जाती है। शिकायत के अनुसार, उसी कालेज के प्रबंधक के बेटे प्रेम नारायण सिंह ने करीब दो माह पूर्व छात्रा को धोखा देकर अपने घर के बगल स्थित विद्यालय में बुलाया। वहां पर डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो भी खींच लिया। बाद में वह अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करता रहा। पीड़िता का कहना है कि इसे लेकर वह आए दिन प्रताड़ित करता था। थानाध्यक्ष चन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बुधवार को सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विवेचना की जा रही है। छात्रा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular