Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : जेल व दीवानी न्यायालय परिसर में लगा योग शिविर

Gonda : जेल व दीवानी न्यायालय परिसर में लगा योग शिविर

संवाददाता

गोंडा। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्रीमती मीता कुमारी के आदेशानुसार तथा सप्तम अपर जिला जज डॉ दीनानाथ एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृष्ण प्रताप सिंह की उपस्थिति में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला कारागार में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ अधीक्षक कारागार समेत सभी कर्मचारी एवं बंदी उपस्थित रहे। जनपद न्यायालय परिसर में भी योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने इस मौके पर कहा कि शरीर और मन की शान्ति की लिए योग बहुत जरूरी है। योग के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने और पूरी दुनिया में योग को पंहुचाने के लिए हर साल 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 21 जून दिन मंगलवार को 8वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग दिवस पर दुनिया भर के लोग इकट्ठा होकर जगह-जगह योग दिवस मनाते हैं। योग शरीर को बहुत फायदे पंहुचाता है। शरीर को निरोगी रखने के लिए योग करना जरूरी है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन लोगों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का मकसद है। इस मौके पर कु. आफसा प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश, सुश्री शैली राय द्वितीय अपर प्रधान न्यायाधीश, नितिन श्रीवास्तव अपर जिला जज, विद्याभूषण पाण्डेय अपर जिला जज, सुश्री सुषमा प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नासेहा वसीम सिविल जज (सीडि)/ एफटीसी, सुश्री काव्या सिंह सिविल जज (जूडि), सुश्री सौम्या मिश्रा अपर सिविल जज (जूडि), सत्य प्रकाश नारायण तिवारी अपर सिविल जज (जूडि), रविकान्त अपर सिविल जज (जूडि), प्रशासनिक अधिकारी रवि सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण तथा पराविधिक स्वयं सेवक कन्हैया लाल तिवारी, प्रभूनाथ, मो इरफान आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें :  इस रुसी संपादक ने यूक्रेन पर हमले के लिये पुतीन को माना जन शत्रु!

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular