Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : जीतेगा नेता जी का समर्थित प्रत्याशी ही…

Gonda : जीतेगा नेता जी का समर्थित प्रत्याशी ही…

अब तीन प्रत्याशियों के बीच होगा रोचक मुकाबला

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। मुजेहना विकास खण्ड में होने वाले ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए सरगर्मियां बढ़ गई हैं। मंगलवार को एक प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद अब भाजपा समर्थित प्रत्याशी समेत तीन प्रत्याशियों के बीच घमासान होगा। बताते चलें कि सोमवार को चार प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल किया गया था। जांच में सभी का पर्चे वैध पाए गए। मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नाम वापसी का समय नियत किया गया था। अंतिम समय में निर्दलीय प्रत्याशी आशीष कसौधन ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अब तीन प्रत्याशी भाजपा समर्थित कुसुमा व निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने वालों में नानबाबू व श्याम बाबू चुनाव मैदान में रह गये हैं। अपने पिता पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञान प्रकाश कसौधन के साथ नाम वापसी करने पहुंचे आशीष कसौधन ने कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में पर्चा वापस ले लिया है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान जहां प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता मुस्तैद रहे। वहीं सीओ मनकापुर संजय तलवार व एसडीएम सदर वीके सिंह नाम वापसी होने तक ब्लॉक पर डटे रहे।
गौरतलब है कि जिले के मुजेहना ब्लॉक में हो रहे प्रमुख पद के चुनाव को लेकर जिलेभर की निगाहें टिकी हुई हैं। जीत हासिल करने के लिए सभी पक्षों की ओर से हथकंडा अपनाया जा रहा है। स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण चुनाव पुलिस व प्रशासनिक अमले के सामने भी चुनौती बनी हुई है। दरअसल, एक ओर जहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुसुमा की जीत को लेकर क्षेत्रीय सांसद व विधायक समेत पार्टी के अन्य लोग जोर आजमाइश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर चुनाव मैदान में उतरे श्याम बाबू को सत्ता पक्ष के दूसरे महत्वपूर्ण खेमे का खुला समर्थन मिल रहा है। दोनां पक्षों की तरफ से अपनी जीत के दावे भी किए जा रहे हैं, किन्तु परिणाम को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। वैसे लोग चर्चा के दौरान यह बात जरूर कहते हैं कि कोई कितना भी ताकत लगा ले, जीतेगा नेता जी का समर्थित प्रत्याशी ही।

यह भी पढें : अब कहीं भी खड़े नहीं होंगे ठेले, पटरी दुकानों के लिए भी जगह तय

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular