विभागीय कार्यक्रम में बुधवार को डीएम ने किया ऐलान
संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित बुधवार को गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ सीडीओ गौरव कुमार के साथ दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने इस मौके पर बच्चों के साथ केक काटा एवं लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस मौके पर विभाग में कार्यरत कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा विभाग से संबंधित भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। डीएम ने इस मौके पर अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी ऐसे कार्यक्रम कराए जाएं, ताकि लोग जागरूक हो सकें। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही विकास खंड मुजेहना के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा एक सांस्कृतिक नाटक के माध्यम से लोगों के खान-पान एवं कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की देखभाल व उनके पोषण के संबंध में जानकारी देते हुए एक अच्छा नाटक प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने टाउन हॉल में आयोजित पोषण चौपाल कार्यक्रम के तहत दो घोषणाएं कीं। उन्होंने चाइल्ड प्रोटक्शन फंड एवं विकास भवन में खिलौना बैंक बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चाइल्ड प्रोटक्शन फंड के माध्यम से कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की देखभाल व उनके पोषण इत्यादि के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों को मदद की जाएगी। साथ ही खिलौना बैंक में आने वाले खिलौने को आंगनवाड़ी केंद्रों पर भेजा जाएगा जिससे कि बच्चे उन खिलौनों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गौतम, सीडीपीओ नवाबगंज रमा सिंह सहित जनपद के सभी सीडीपीओ, सुपरवाइजर व माया सिंह, मिताली सिंह, सुपरवाइजर सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
