जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। शासन द्वारा शनिवार को किए गए 21 आइपीएस अधिकारियों के तबादले में सहारनपुर के एसएसपी रहे आकाश तोमर को जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह 2013 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। बुलंदशहर जिले के निवासी आकाश तोमर इंफार्मेशन टेक्नालोजी से बीटेक हैं। एसपी सिटी गाजियाबाद से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले तोमर अब तक संतकबीरनगर, बाराबंकी, इटावा, प्रतापगढ़ और सहारनपुर में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आकाश तोमर बुलंदशहर जिले के अनूप शहर नगर के एलडीवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह तोमर के इकलौते पुत्र है। इंजीनियरिंग करने के बाद अमेरिका में नौकरी करने के बावजूद वह इससे संतुष्ट नहीं थे, क्योंकि उनके पापा का सपना था कि वह सिविल सर्विसेज़ में जाकर लोगों की सेवा कर सकें। उनका ध्यान पापा के सपने को साकार करने पर केन्द्रित रहा, जिसके चलते उन्होंने विदेश में मिली सम्मानजनक नौकरी को त्यागकर वतन वापसी की और सिविल सर्विसेज़ की परीक्षा की तैयारी में जुट गये। वर्ष 2013 में पहले प्रयास में ही उन्होंने सिविल सर्विसेज की परीक्षा का पास कर 138वीं रैंक हासिल की। इसके बाद उन्हें आइपीएस में यूपी कैडर मिला। उनका विवाह भिवानी (हरियाणा) निवासी डॉ. बबीता के साथ हुआ। बताते हैं कि वह दिल्ली के एक अस्पताल में डॉक्टर हैं। बताते चलें कि गोंडा के स्थानांतरित एसपी संतोष कुमार मिश्र भी अमेरिका रिटर्न थे। कोरोना काल के दौरान इटावा के एसएसपी के रूप में यूपीएससी के प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करने तथा उन्हें अपना नोट्स उपलब्ध कराने को लेकर उनकी काफी प्रशंसा हुई थी।
यह भी पढें : गोंडा समेत दर्जन भर जिलों के कप्तान बदले
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
