Thursday, April 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : जिले के कई विभागों के अधिकारियों का तबादला

Gonda : जिले के कई विभागों के अधिकारियों का तबादला

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। शासन द्वारा तबादला के लिए निर्धारित अंतिम तिथि को पूरे प्रदेश में जोरदार तबादला एक्सप्रेस चली। देर रात तक आदेश जारी होते रहे। इसी क्रम में जिले में भी तैनात कई विभागों के अधिकारी बदल गए हैं। अब तक मिली सूचना के अनुसार, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता दूधनाथ राम का तबादला हो गया है। उन्हें इसी पद पर मैनपुरी भेजा गया है। देवीपाटन मंडल में अपर निदेशक स्वास्थ्य के पद पर तैनात डा. एचडी अग्रवाल को सीएमओ बस्ती बनाया गया है। गोंडा के सीएमओ डा. आरएस केसरी भी स्थानांतरित हो गए हैं। उन्हें अयोध्या मंडल में संयुक्त निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि डा. रश्मि वर्मा को गोंडा का नया सीएमओ बनाया गया है। श्रमायुक्त मुख्यालय में तैनात अनुभव वर्मा को देवीपाटन मंडल का नया श्रमायुक्त बनाया गया है। श्रीमती रचना केसरवानी के निलम्बन के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। इसी प्रकार होमगार्ड्स मुख्यालय लखनऊ में वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी के पद पर तैनात सुनील कुमार को मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स की जिम्मेदारी दी गई है। बलिया के जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पाण्डेय को इसी पद पर गोंडा भेजा गया है, जहां यहां पर इसी पद पर तैनात सुरेन्द्र यादव को इसी पद पर फर्रूखाबाद भेजा गया है। आगरा सेंट्रल जेल में तैनात शिव प्रताप मिश्रा को जिला कारागार गोंडा का कारापाल तथा गोंडा जेल के जेलर दीपांकर भारती को आगरा सेंट्रल जेल का कारापाल (जेलर) बनाया गया है।

यह भी पढें : साढ़े छह किलो खाद्यान्न में थी 63 लोगों को भोजन कराने की तैयारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular