जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिला चिकित्सालय में मंगलवार को पुरुष नसबंदी शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा ने बताया कि अस्पताल के सर्जन डा. अनिल कुमार द्वारा नसबन्दी शिविर में अपनी सेवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के लिए पुरुष नसबंदी एक बेहतर विकल्प है। जनसंख्या की बढ़ती विकास दर व सीमित होते संसाधनों और इसके दुष्परिणाम स्वरूप होने वाले आगामी जीवन की भयावहता को रोकने का एकमात्र उपाय जनसंख्या स्थिरीकरण है। उन्होंने कहा कि नसबंदी ऑपरेशन स्वीकारकर्ता को शासन की ओर से क्षतिपूर्ति राशि भी प्रदान की जाती है। बिना चीरा-बिना टांका के पुरूष नसबंदी एक सरल एवं आसान प्रक्रिया है। उन्होंने परिवार नियोजन के इच्छुक पुरुष हितग्राहियों से अपील की है कि वे मंगलवार को अधिक से अधिक संख्या में आकर पुरुष नसबंदी सेवा प्रदायगी दिवस का लाभ उठायें।
अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
