Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : जाली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, 03 गिरफ्तार

Gonda : जाली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, 03 गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में थाना कोतवाली नगर व स्पेशन आपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को 05 लाख 90 हजार रुपए के जाली नोट, 95 हजार रुपए के असली नोट व जाली नोट बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकांत गौतम ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि थाना कोतवाली नगर व एसओजी की टीम ने एक संयुक्त अभियान में नकली नोट बनाने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तों नरसिंह नारायण शर्मा पुत्र राम अभिलाख निवासी करमडीह भटपुरवा थाना धानेपुर, दिलीप कुमार तिवारी पुत्र ठाकुर प्रसाद तिवारी निवासी परसिया पंडित थाना धानेपुर व ननके शर्मा पुत्र स्व. मुन्ना लाल शर्मा निवासी पयागपुर थाना पयागपुर बहराइच को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से जाली नोट बनाने के उपकरण एक अदद प्रिंटर, दो अदद डाई जैसी शीशे की प्लेट व पांच-पांच सौ रुपये के जाली नोट कुल 5,90,000 रुपये व पांच सौ के असली नोट कुल 95000 रुपये नकद, आठ गड्डी नोट के आकार का सादा पेपर व एक अदद नकली पिस्टल व एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार व चार अदद वाहन नम्बर प्लेट, चार अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 489ए, 489बी, 489सी, 489डी, 34, 419, 420, 467, 468, 471 व 6/28 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी संतोष कुमार सिंह का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

यह भी पढें :  

*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh

*और रोजाना प्रातः 07 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 08 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”*

*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे नील, आरजे कबीर और आरजे अमित द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम*

*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*

क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular