Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : जय एकेडमी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

Gonda : जय एकेडमी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

संवाददाता

गोंडा। शहर के जानकी नगर स्थित जय एकेडमी में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह तथा विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश मिश्रा एवं राजेश रायचंदानी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के प्रबंधक जेएस तिवारी व मैनेजर ममता तिवारी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों ने प्रबंधक व मैनेजर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सर्वप्रथम दर्शिका, अनायरा, दिव्या, काव्या, मिसिथा, सान्वी, आस्था, अंशिका व प्रियांशी ने सरस्वती वन्दना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सदर विधायक द्वारा विद्यालय के टापर अतीक्ष पटेल प्रथम, अंशिका दूबे द्वितीय एवं दर्शिका तृतीय स्थान को रिपोर्ट कार्ड व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य में माही तिवारी प्रथम, अनिका द्वितीय एवं दर्शिका तृतीय स्थान पर रहीं। संगीत में यशिका प्रथम, इच्छा द्वितीय एवं भाव्या तृतीय स्थान पर रहीं। मॉडल में समृद्धि प्रथम, सौरभी द्वितीय एवं विरुस्थी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में शिवाय तिवारी के नृत्य की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रबंधक जेएस तिवारी व मैनेजर ममता तिवारी को धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि जिस तरह यहां पर छोटे-छोटे बच्चों को हमेशा प्रोत्साहन दिया जाता है। इसी तरह के विद्यालय की हमारे जनपद को आवश्यकता है। इस तरह के विद्यालयों की वजह से हमारे बच्चों को जीवन में आगे बढ़ाने में सहायक होंगे। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन नकछेद तिवारी, भानमती देवी, घनश्याम मिश्रा, पवन मिश्रा, अमन मिश्रा, रंजीत द्विवेदी, अर्पिता, सचेन्द्र गुप्ता, बरखा सिंह सहित स्कूल के स्टाफ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Gonda : जय एकेडमी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव
RELATED ARTICLES

Most Popular