जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। एक आदमी द्वारा दूसरे आदमी की शिकायत किए जाने का मामला तो आए दिन देखने को मिलता है, किन्तु भगवान के खिलाफ किसी अधिकारी के समक्ष शिकायत किए जाने का मामला पहली बार देखने को मिला। प्रकरण जिले के कर्नलगंज तहसील से जुड़ा है। शनिवार को शासन के निर्देश पर सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में कर्नलगंज तहसील में भी सुनवाई चल रही थी। फरियादी आते थे और तहसील द्वारा निर्धारित प्रारूप् पर अपनी समस्या लिखकर अधिकारी के समक्ष पेश होते थे। जिस पर सक्षम स्तर से कार्रवाई का निर्देश जारी होता था। आज के समाधान दिवस में सुमित कुमार यादव पुत्र जगदेव प्रसाद यादव निवासी झाला थाना कौड़िया विकास खण्ड कटरा बाजार तहसील कर्नलगंज का एक युवक पेश हुआ, जिसने सीधे इन्द्र देवता (भगवान जी) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रारूप के विषय कालम में उसने लिखा है- पानी न बरसने के सम्बंध में तथा सूखा पड़ जाने के कारण। अपनी शिकायत को विस्तार देते हुए उसने लिखा है कि महोदय सादर निवेदन है कि प्रार्थी ने अपनी शिकायत में महोदय को अवगत कराया है कि विगत कई माह से पानी नहीं गिर है, जिससे जन मानस बहुत ही परेशान है और जीव जन्तु व खेती पर भारी प्रभाव है। घर में रह रहीं औरतें व छोटे बच्चे काफी ज्यादा परेशान हैं। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी के ऊपर आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें। अन्त में कहा गया है कि मैं शिकायतकर्ता शपथपूर्व बयान करता हूं कि मेरे द्वारा ऊपर लिखी गई बातें सत्य एवं सही हैं। यदि मेरी शिकायत में कोई बात गलत पायी जाती है तो मुझे धारा 182 के अन्तर्गत दण्डित किया जाय। आवेदन पत्र पर शिकायत संख्या 684 तथा 16 जुलाई 2022 की तिथि अंकित है तथा इस प्रार्थना पत्र को तहसीलदार कर्नलगंज द्वारा अग्रसारित किया गया है। प्रकरण में तहसीलदार से बात नहीं हो पाई।

यह भी पढें : जब DM ने खड़ाऊं राज पर कसा तंज, जानें क्या कहा?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
