Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : जब गोशाला व CHC देखने पहुंच गए DM, जानें क्या...

Gonda : जब गोशाला व CHC देखने पहुंच गए DM, जानें क्या हुआ

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिलाधिकारी डा. उज्ववल कुमार व मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से गुरुवार को मुजेहना ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रुद्रगढ़ नौसी में बने प्रदेश के प्रथम मॉडल गौ आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने आश्रय केंद्र में रह रहे पशुओं को बरसात से बचाने के लिए किए गए इंतजाम से लेकर उनके हरे चारे व पीने के लिए पानी तक की ब्यवस्था के बारे में खण्ड विकास अधिकारी विकास मिश्रा से जानकारी ली। उन्होंने यह भी जाना कि इस विशाल क्षेत्रफल में फैले गो आश्रय केंद्र के सामने स्थित दूसरे भाग में मवेशियों के लिए कौन सी ब्यवस्था संचालित की जा रही है? उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसका भी निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत सचिव जय चन्द वर्मा ने बताया कि आश्रय केंद्र में लगा सोलर वाटर पम्प चोरी ही गया था, जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। डीएम ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि इस गोआश्रय केंद्र के पास काफी जमीन है। यह अच्छे लोकेशन पर भी है। इसे वास्तव में आदर्श गोशाला की तर्ज पर विकसित करें। उन्होंने गोशाला के समुचित संचालन में आने वाली समस्या पर सचिव से विचार विमर्श करके उसका निदान कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डॉक्टर मनोज वर्मा सहित चिकित्सकीय टीम मौजूद रही। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रसव कक्ष, मरीज भर्ती कक्ष सहित पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। कुछ कमियों को देखकर मौजूद प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमन मिश्रा को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों का समुचित उपचार हो। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।

Gonda : जब गोशाला व CHC देखने पहुंच गए DM, जानें क्या हुआ

यह भी पढें : OTS का लाभ चाहिए, तो इस तारीख तक करा लें पंजीयन

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular