Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : जब गोद लिए स्कूल पहुंच गए आयुक्त!

Gonda : जब गोद लिए स्कूल पहुंच गए आयुक्त!

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने शुक्रवार को अपने द्वारा गोद लिए गए कंपोजिट विद्यालय महादेवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी बच्चे लंच ब्रेक में मिड डे मील खाते हुए मिले। आयुक्त ने बच्चों से भोजन की गुणवत्ता की जानकारी लिया एवं स्वयं भी मिड डे मील को चखा। उन्होंने बच्चों के पढ़ाई के बारे में भी पूछताछ की। मण्डलायुक्त ने विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य को भी देखा एवं प्रधानाचार्य को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कक्ष सही हो जाने के बाद एक बार फिर से विद्यालय में आकर निरीक्षण करेंगे और बच्चों को कुछ देर पढ़ायेंगे। उन्होंने सभी अध्यापकों को बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने को कहा।

व्यापार के लिए माहौल बनाएं अधिकारी-आयुक्त

देवीपाटन मण्डल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा है कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी के संकल्प के अनुरूप देश की ईकोनामी को फाइव ट्रिलियन का बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। पूरे मण्डल में बेहतर माहौल बनाना होगा, ताकि अधिक से अधिक लोग बिजनेस कर सकें। वह शुक्रवार को आयुक्त सभागार में उद्योग विभाग की ओर से आयोजित निवेश मित्र सिंगल विंडो पोर्टल व ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर मण्डल स्तरीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। हमें इज आफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए ईज आफ टेक्नोलॉजी को भी बढ़ावा देना होगा। बिना टेक्नोलॉजी के बिजनेस में सफलता नहीं मिल सकती। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हमें पूरे मण्डल में ऐसा माहौल बनाना है कि आम आदमी भी उद्यमी बन सकें। सभी लोगों को समान रूप से अवसर प्रदान करने होगा। कार्यशाला में उद्योग विभाग के उपायुक्त, संयुक्त उपायुक्त समेत अन्य अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे।

Gonda : जब गोद लिए स्कूल पहुंच गए आयुक्त!
RELATED ARTICLES

Most Popular