Thursday, March 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : जन्म दिन पर शिक्षक दम्पती ने किया रक्तदान

Gonda : जन्म दिन पर शिक्षक दम्पती ने किया रक्तदान

संवाददाता

गोंडा। आल टीचर्स इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल दूरबार की धर्मपत्नी दीपा का आज जन्मदिन था। जिसके अवसर पर आज दोनो पति पत्नी ने जिला अस्पताल जाकर ब्लड बैंक में रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि आज सुबह से सोच रहे थे कि आज जन्मदिन के अवसर पर कोई सकारात्मक शुरुआत की जाए। पहले आया कि वृक्षारोपण किया जाए फिर लगा कि आगे चलकर कहां पेड़ लगाएंगे, कैसे उनकी सुरक्षा होगी। तभी ध्यान में आया क्यों ना जन्मदिन पर रक्तदान करने की शुरुआत की जाए, फिर दोनो लोगों ने जाकर रक्तदान किया। उन्होंने बताया की हम दोनां लोग पहले भी पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के तहत दो बार साथ में रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने सभी जनमानस से रक्तदान करने की अपील की। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर चेतन पाराशर सहित सभी स्टाफ ने उनके इस नेक कार्य के लिए बहुत ही प्रशंसा की।

यह भी पढें : अब ‘आधार’ से जोड़े जाएंगे वोटर आइडी कार्ड, एक से होगी शुरुआत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular