Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : छात्र के कथित पिटाई की जांच का आदेश

Gonda : छात्र के कथित पिटाई की जांच का आदेश

संवाददाता

गोंडा। जिले रुपईडीह ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल कमड़ावा में एक छात्र की पिटाई का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। इस पर प्रभारी बीएसए ने बीईओ जांच सौंपी है। मामले में पुलिस छात्र के घर पहुंची तो परिजनों ने शिकायत करने से इंकार कर दिया। पुलिस बयान लेकर थाने लौट आई। कंपोजिट स्कूल में छात्र शिवम् कक्षा छह का छात्र है। वायरल वीडियो में छात्र को स्कूल प्रधानाध्यापक हीरालाल डंडे से पीट रहे हैं। छात्र रो-रोकर सुधरने की बात कहकर हाथ जोड़ रहा है। इसके बाद भी प्रधानाध्यापक घूम-घूमकर पीट रहे हैं। छात्र के पिता ननके दूबे का कहना है कि उन्होंने ही बच्चे की शरारत से तंग आकर दबाव बनाने को कहा था, जिससे वह स्कूल जाए और पढ़ाई करे। वीडियो वायरल प्रकरण में प्रभारी बीएसए राम खेलावन सिंह ने कहा कि बीईओ रुपईडीह से रिपोर्ट मांगी है। स्कूल में छात्र को पीटना नहीं है, भले ही उसके परिजन ही कहें, जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष खरगूपुर अभिषेक सिंह का कहना है कि परिजनों का बयान लिया गया है। परिवार के लोगों को कोई शिकायत नहीं है। गांव के किसी बच्चे ने वीडियो वायरल किया था। मामला गुरुवार का है, इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जा रही है। निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, रूपईडीह बीईओ एसके सिंह का कहना है कि सोमवार को स्कूल खुलने पर छात्रों का बयान लिया जाएगा। साथ ही प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा गया है। छात्रों के बयान के आधार पर रिपोर्ट दी जाएगी।

Gonda : छात्र के कथित पिटाई की जांच का आदेश

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular