Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : छात्र की पिटाई के आरोप में शिक्षक निलम्बित

Gonda : छात्र की पिटाई के आरोप में शिक्षक निलम्बित

संवाददाता

गोंडा। जिले के रुपइडीह शिक्षा क्षेत्र के अन्तर्गत कमड़ावा गांव के स्कूल में चार दिन पूर्व डंडे से छात्र की कथित पिटाई के मामले में पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी बीएसए ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमड़ावा के कम्पोजिट विद्यालय में ननके दुबे का बेटा सुंदरम (12) कक्षा छह का छात्र है। चार दिन पहले विद्यालय के शिक्षक हीरालाल कनौजिया ने डंडे से शिवम की कथित रूप से पिटाई की थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में छात्र के पिता की तहरीर पर शिक्षक हीरालाल कनौजिया के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बीईओ एसके सिंह की जांच में शिक्षक द्वारा छात्र को पीटने की पुष्टि हुई। इस पर प्रभारी बीएसए राम खेलावन सिंह ने शिक्षक हीरालाल कनौजिया को निलंबित कर दिया।

Gonda : छात्र की पिटाई के आरोप में शिक्षक निलम्बित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular