Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : छात्रों का आत्म विश्वास बढ़ाएगा संस्कृत संभाषण

Gonda : छात्रों का आत्म विश्वास बढ़ाएगा संस्कृत संभाषण

संवाददाता

गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज में संस्कृत सम्भाषण वर्ग के तीसरे दिन संस्कृत गीतों, कहानियों एवं सहायक पाठ्य सामग्रियों की सहायता से संस्कृत भारती की सरल रीति से सम्भाषण का अभ्यास संस्कृत भारती के प्रशिक्षक डा.जगदम्बा सिंह ने कराया। छात्रों ने परिचय के साथ-साथ संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण-विशेष्य के प्रयोग द्वारा सम्भाषण का अभ्यास किया। सम्भाषण वर्ग के तीसरे दिन प्रशिक्षु छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव उमेश शाह ने कहा कि गोंडा जैसे स्थान पर सम्भाषण जैसा आयोजन छात्रों के स्वर्णिम भविष्य के लिए वरदान स्वरूप है। छात्रों को पूरी निष्ठा के साथ वर्ग में प्रतिभाग व सम्भाषण करना चाहिए। महाविद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि इस वर्ग की समाप्ति पर छात्र-छात्राएं यह कह और लिख सकेंगे कि हम हिन्दी, अवधी, अंग्रेजी के साथ-साथ संस्कृत भाषा भी बोल सकते हैं। उन्होंने इस तरह के आयोजन का आह्वान अन्य विभागीय प्राध्यापकों से भी किया। प्रो. जयशंकर तिवारी ने कहा कि देवभाषा को आम भाषा बनाने हेतु सम्भाषण वर्ग का आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है। प्रो. अमन चन्द्रा ने कहा कि संस्कृत विद्यार्थियों की सम्भाषण के प्रति रुचि देखकर मन आह्लादित है। उन्होंने यह भी कहा कि संस्कृत के विद्यार्थियों को संस्कृत गीत गायन का अभ्यास भी कराया जायेगा। आये हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. मंशाराम वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रो. अभय श्रीवास्तव, डॉ. अच्युत शुक्ला, राम भुलावन प्रजापति, लक्ष्मण आचार्य, प्रमोद पाण्डेय एवं सम्भाषण प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular