Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : छात्राओं ने समझा LED बनाने की विधि

Gonda : छात्राओं ने समझा LED बनाने की विधि

संवाददाता

गोंडा। नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज के बीए एवं बीकॉम छठें सेमेस्टर की छात्राओं का एक दिवसीय टूर औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए वजीरगंज विकास खण्ड के पयागपुर में स्थित नौबस्ता इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड गया। टूर के दौरान छात्राओं ने नौबस्ता इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के इलेक्ट्रिक यूनिट एवं एलईडी बल्ब यूनिट में बिजली के खम्भे एवं एलईडी बल्ब बनाने की प्रक्रिया को देखा। नौबस्ता इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने छात्राओं को पोल एवं बल्ब बनाने की तकनीकी प्रक्रिया को विस्तार से बताते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया। टूर के दौरान छात्राओं ने खेत खलिहानों में जाकर कृषि उपज के पैदावार के बारे में जानकारी हासिल की। टूर में मुख्य रूप से महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर आरती श्रीवास्तव, व्यवस्थापिका डॉक्टर आनंदिता रजत, श्रीमती रंजना बंधु, डॉक्टर तन्वी जायसवाल, श्रीमती गीता श्रीवास्तव, डॉक्टर अमिता श्रीवास्तव, सुनीता मिश्रा, शुबेंदु वर्मा, चंद्रपाल, अतुल तिवारी, नेहा जायसवाल, डॉक्टर कुमकुम सिंह, प्रियंका त्रिपाठी, निधि मिश्रा, दिनेश मिश्रा, ननकू आदि शामिल रहे।

यह भी पढें : Gonda : विदेश भेजने के नाम पर 1.40 लाख की ठगी

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular