संवाददाता
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज के आडिटोरियम में बीए अन्तिम वर्ष की छात्राओं के लिये कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डा. आरती श्रीवास्तव ने किया। कैरियर काउंसलर अर्जुन चौबे द्वारा अंतिम वर्ष की छात्राओं को स्नातक के पश्चात परास्नातक करने के लिये अच्छे विषयों के चयन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि परा स्नातक स्तर पर शिक्षा शास्त्र, गृह विज्ञान, समाज शास्त्र एवं अंग्रेजी विषयों की अधिक मांग है। इन विषयों से परास्नातक करने पर भविष्य उज्ज्वल होगा। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. आरती श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय में परास्नतक कोर्स करने वाली समस्त छात्राओं को प्रतियोगी तथा अन्य रोजगारपरक परीक्षाओं के तैयारी के लिये निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. आशू त्रिपाठी, सुबेन्दु वर्मा, कंचन पाण्डेय, सुनीता मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढें : ICC गठन न करने वाले विभागों पर होगा 50 हजार का जुर्माना
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
