अतुल तिवारी
उमरी बेगमगंज, गोंडा। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सोमवार की सुबह छठ पूजा का प्रसाद लेने जा रहे एक किशोर के फिसल कर गहरे पानी से चले जाने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्रामसभा ताराडीह के मजरे शुक्ल पुरवा निवासी राजेंद्र गुप्ता के दो बेटे सुधांशु (10) और सत्यम (12) सोमवार की सुबह छठ पूजा का प्रसाद लेने के लिए अमदही के राम घाट स्थित अष्टावक्र मुनि के आश्रम पर जा रहे थे। अचानक पैर फिसल जाने की वजह से सुधांशु रास्ते के बगल में स्थित ‘बरसोत झील’ के गहरे पानी में चला गया। उसके बड़े भाई सत्यम ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, किन्तु कामयाब न हो सका। उसके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजने की कोशिश किया किन्तु झील में जलकुम्भी अधिक होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने नवाबगंज से गोताखोरों को बुलवाकर जाल डलवाया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोर शव को खोज पाने में सफल हुए। आनन फानन में बालक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तरबगंज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी ने बताया कि बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। ग्रामीणों के अनुसार, मृत बालक के पिता राजेंद्र गुप्ता अपनी मां का इलाज कराने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। परिजनों ने पुलिस पर समय से गोताखोरों की व्यवस्था न कराने का आरोप लगाया है।

यह भी पढें : प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
