कल्बे वसी मोहसिन
गोंडा। बिजली विभाग द्वारा नगर में चलाए जा रहे महा चेकिंग अभियान के अंतर्गत गुरुवार को चौक क्षेत्र में दोपहर बाद तक बड़े बकायेदारों के 15 से अधिक कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इन पर 25000 से लेकर एक लाख रुपए तक का बकाया था। यह जानकारी देते हुए अवर अभियंता अनिल कुमार मानस ने बताया कि पावर कारपोरेशन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। जो बकायेदार मौके पर बाकी धनराशि जमा कर दे रहे हैं, उनका कनेक्शन नहीं काटा जा रहा है। किंतु जो बकाया जमा नहीं कर रहे हैं, मौके पर ही मौजूद टीम द्वारा उनका कनेक्शन विच्छेदित कर दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि असुविधा से बचने के लिए अपना बकाया अवश्य जमा कर दें।

