संवाददाता
गोंडा। जिले के छपिया थाने की पुलिस ने चार अभियुक्तों अशोक वर्मा पुत्र राम प्रसाद वर्मा व दिनेश वर्मा पुत्र बलिकरन निवासीगण ग्राम ककरहिया, अरविन्द यादव पुत्र रामनयन निवासी ग्राम परसहिया मवई तथा लाल बाबू पुत्र रामसेवक भट्ट निवासी ग्राम अगयामाफी थाना छपिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 घंटे पूर्व चोरी किया गया एक पम्पिंग सेट बरामद किया। इन अभियुक्तों ने मंगलवार को नागेन्द्र कुमार पुत्र राम नरायण पाण्डेय के पम्पिंग सेट को उठा ले गए थे। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि स्थानीय थाने पर इस सम्बंध में भादवि की धारा 379, 411 के तहत अभियोग दर्ज कराया गया था।
यह भी पढें : आज की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
