संवाददाता
गोंडा। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के मकार्थीगंज ददुआ बाजार में दो दिन पहले सराफा व्यापारी के घर से हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से सोना व चांदी के आठ किलो गहने समेत तमंचा, कारतूस, चाकू व कार बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के ददुआ बाजार मकार्थीगंज निवासी शंभूलाल कौशल के बरियारपुरवा ददुवा बाजार वाले मकान में 15 अप्रैल को चोरी हो गई थी। चोर सोने व चांदी के कई किलो गहने चुरा ले गए थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया था। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी के पास से चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से आठ किलो 190 ग्राम सोने व चांदी के गहने, तमंचा, कारतूस, चाकू, सब्बल व एक कार बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शिवम कौशल निवासी बरियार पुरवा ददुआ बाजार, लकी उर्फ गिरीश कुमार निवासी रानी बाजार, दानिश राईनी निवासी साहबगंज व रशीद अहमद निवासी चूड़ी वाली गली, चौक बाजार कोतवाली नगर हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी शिवम के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस शिवम के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी कर चुकी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी संतोष सिंह, सर्विलांस सेल के अमितेश सिंह व साइबर सेल के हरिओम टंडन समेत अन्य शामिल रहे।
42 हो गई कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या
कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में सोमवार को पर्चा काउंटर पर 68 लोगों की एंजीटन व 40 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई, जिसमें सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नए संक्रमितों के साथ जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 42 पहुंच गई है। सभी सक्रिय मरीजों को चिकित्सीय निगरानी में होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन सहित 20 स्थानों पर सोमवार को शिविर लगाकर 621 लोगों की एंटीजन व 526 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा का कहना है कि कोरोना संक्रमण को लेकर शासन की ओर से प्रोटोकॉल जारी किया गया है। जिसमें पूर्व की तरह मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना व लक्षण मिलने पर जांच कराना जरूरी है। जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ईद के पहले बाजार में खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है। चौक बाजार, रानी बाजार, पटेल नगर, एकता चौराहा, चूड़़ी गली सहित जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में भीड़ का हिस्सा बने लोग संक्रमण को लेकर बिल्कुल बेपरवाह हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के नियम को नजरंदाज किया जा रहा है। वहीं, मास्क लगाना भी लोग मुनासिब नहीं समझते। ऐसे में संक्रमण की रफ्तार बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
भड़काऊ पोस्ट पर हुई गिरफ्तारी
माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद से प्रशासन जहां सतर्कता बरत रहा है, वहीं माहौल बिगाड़ने का खेल भी चल रहा है। सोमवार को एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर धानेपुर थाने के बग्गीरोड बाजार को बंद करा दिया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के बग्गीरोड बाजार के रहने वाले नसीम पठान ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। केवल कोशिश ही नहीं, बल्कि अपने मंसूबे को अंजाम देने के लिए उसने रविवार को बाजार बंद भी करा दी। इसकी सूचना पर सीओ शिल्पा वर्मा व स्थानीय थाने की पुलिस ने बग्गीरोड बाजार में रूट मार्ग कर दुकानों को खुलवाया। यही नहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले नसीम पठान को पकड़कर थाने लाया गया। इस दौरान आरोपी और पुलिस के बीच बहस भी हुई। पुलिस ने सूझबूझ से मामले को काबू में कर लिया। पुलिस ने सोशल मीडिया से उसकी सभी भड़काऊ पोस्ट भी डिलीट करा दी। प्रभारी ब्रह्मानंद सिंह ने बताया की शांतिभंग के आरोप में नसीम पठान का चालान किया है।
अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
