Saturday, February 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : चित्रांश कल्याण समिति का शपथ ग्रहण संपन्न

Gonda : चित्रांश कल्याण समिति का शपथ ग्रहण संपन्न

विशिष्ट अतिथि ने कार्यकारिणी को दिलाई समाज हित में कार्य करने की शपथ

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। चित्रांश कल्याण समिति की जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह जनपद के महाराजा देवी बक्स सिंह पुस्तकालय सभागार में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष देवता प्रसाद श्रीवास्तव ने की। वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता केके श्रीवास्तव ने चित्रांश कल्याण समिति की नवगठित कार्यकारिणी को गोपनीयता, कायस्थों के विकास व भगवान चित्रगुप्त के प्रचार प्रसार की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ कायस्थों के आराध्य भगवान चित्रगुप्त महाराज जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना के साथ हुआ। संरक्षक मंडल के अनिल कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव एवं इंजीनियर दिलीप श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें सर्वसम्मति से प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया और उनसे जनपद के यत्र-तत्र बिखरे हुए समस्त कायस्थ बंधुओं को एक सूत्र में पिरोने की अपील की गई। जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर अवधेश श्रीवास्तव, आनंद कुमार एवं ओम प्रकाश को उपाध्यक्ष, संतोष श्रीवास्तव को महामंत्री, इंद्र बहादुर श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, अरविंद सहाय अजय कुमार एवं सुशील कुमार को संगठन मंत्री, विकास मनोहर सुदीप कुमार एवं राजकुमार श्रीवास्तव को संयुक्त मंत्री, विजिट प्रेम को आडिटर, अतुल कुमार श्रीवास्तव को प्रवक्ता, बसंत कुमार श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी/प्रचार मंत्री तथा प्रमोद नंदन को मीडिया प्रभारी, सुशील श्रीवास्तव, अरुण कुमार, अरुप एवं देवेंद्र कुमार व प्रदीप श्रीवास्तव को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनयन पत्र देकर पद निर्वहन हेतु शपथ दिलाया गया।
महिला विंग में श्रीमती वीना श्रीवास्तव को संयोजक तथा सुषमा श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष, स्नेह लता को संयुक्त मंत्री, शशी को उपाध्यक्ष, सरिता को महामंत्री का पदभार दिया गया। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के अतिरिक्त कायस्थ मनीष सिंह श्रीवास्तव और अन्य सैकड़ों की संख्या में उपस्थित चित्रांशो ने भी समस्त कायस्थ बंधुओं, गरीब, महिलाओं, बच्चों, शोषित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति के सहयोग एवं कल्याण के लिए शपथ लिया। शपथ ग्रहण समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि केके श्रीवास्तव ने कायस्थों के उत्थान , देश हित की रक्षा के लिए कार्य करने पर टिप्स दिया। समिति के अध्यक्ष प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन मे एकजुटता पर बल दिया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे डीपी श्रीवास्तव ने समस्त कायस्थ को एक सूत्र में पिरोए रखने पर बल दिया और कहा कि हम और हमारा समाज सदैव देश हित समाज व कायस्थों के हित के लिए कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में समिति के महामंत्री संतोष कुमार श्रीवास्तव ने आए हुए सभी अतिथियों, कार्यकारिणी के सदस्यों संरक्षक, विशिष्ट अतिथि का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम अपने संरक्षक व वरिष्ठो के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए समाज को उत्थान व विकास की ओर ले जाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता अतुल श्रीवास्तव ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular