Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : चिकित्सक पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

Gonda : चिकित्सक पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला चिकित्सालय में तैनात एक डाक्टर पर हमला करने के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आज यहां बताया कि पिछले दिनों जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डा. अखिलेश कुमार त्रिपाठी पुत्र कमला प्रसाद त्रिपाठी ने थाना कोतवाली नगर में अभियोग दर्ज कराया था कि बीते पांच फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह इमरजेंसी वार्ड में मरीजों का निरीक्षण करके अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे, तभी अस्पताल के गेट पर आशुतोष मेडिकल हाल के संचालक आशुतोष मिश्रा व अभय सिंह सहित 18-20 लोगों ने उनकी गाड़ी के सामने खड़े होकर रोक लिया तथा गाड़ी रुकते ही गेट खोलकर घसीट कर सड़क पर गिरा दिया। उन्होंने पिटाई करके बेहोश कर दिया। होश आने पर मैं अपने को अस्पताल में भर्ती पाया। एसपी ने बताया कि प्रकरण में स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 147, 341, 323, 504 व 308 के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। प्रकरण में कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने मुख्य अभियुक्त आशुतोष मिश्रा उर्फ रिंकू मिश्रा पुत्र हर्षध्यान चन्द्र मिश्रा निवासी छेदीपुरवा समेत विवेचना के दौरान प्रकाश में आए पवन कुमार तिवारी पुत्र कौशल कुमार तिवारी निवासी जिला अस्पताल परिसर तथा श्याम जी उर्फ विशाल सिंह पुत्र स्व. बृजभूषण सिंह निवासी खिरिया मजगवां थाना वजीरगंज हाल मुकाम निकट मारवाड़ इंटर कालेज साहबगंज थाना कोतवाली नगर गोंडा को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि अन्य अभियुक्तों को चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढें :  

*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh

*और रोजाना प्रातः 07 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 08 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”*

*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे नील, आरजे कबीर और आरजे अमित द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम*

*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*

क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular