Thursday, April 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : चार लाभार्थियों को वितरित किया गया ऋण

Gonda : चार लाभार्थियों को वितरित किया गया ऋण

संवाददाता

गोंडा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित रोजगार संगम के अंतर्गत प्रदेश के पांच सीएफसी का अनावरण किया गया। सी.एफ.सी के साथ-साथ ऑन-लाइन ऋण वितरण मेला का भी आयोजन किया गया। जनपद स्तर पर मेले का आयोजन एनआईसी के माध्यम से कराया गया, जिसमें विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभाग द्वारा संचालित रोजगार योजनाओं में जनपद के चार उद्यमियों को ऋण वितरण कराया गया। गोपाल कृष्ण अग्रवाल ओडीओपी 230 लाख रुपये, राकेश एमवाईएसवाई पांच लाख रुपये, अंजली जायसवाल एमवाईएसवाई 10 लाख रुपये और राधेश्याम वर्मा पीएमईजीपी 10 लाख रुपये का ऋण योजना के अंतर्गत वितरित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र सहित विभाग के संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढें :  ब्लड बैंक पर STF का छापा, 301 यूनिट खून बरामद, सात गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular