Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : चाकूबाजी की घटना में चार जख्मी, दो गिरफ्तार

Gonda : चाकूबाजी की घटना में चार जख्मी, दो गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आपसी कहासुनी के बाद बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना में चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रकरण में 11 लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि जिले के छपिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मसकनवा (रानीजोत) निवासी दीनानाथ कौशल के भतीजे दीपांशु और दद्दू गुप्ता के मध्य किसी बात को लेकर शनिवार को आपस में कहासुनी हो गई थी। रविवार की रात करीब नौ बजे हर्ष कौशल अपने घर के पास गली में घूम रहा था। उसी वक्त दद्दू गुप्ता, मकालू, अंशू भूज, शिवमंगल, आयुष, हरिओम, आशीष, सनी, हिमांशु, अमित ने अपने कई अन्य दोस्तों के साथ चाकू, लोहे की राड, कटार आदि लेकर अचानक पहुंचे और हमला बोल दिया। शोरगुल सुनकर परिजन बचाने के लिए दौड़े, तो उन्हें भी चोटें आईं। परिणाम स्वरूप हर्ष (19), पीयुष (18), दीपांशु (18) और सुजल (15) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया। सभी घायलों का उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। प्रकरण में दीना नाथ कौशल की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने दो अभियुक्तों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कस्बे में शांति व्यवस्था बनी हुई है। ऐहतियातन पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Gonda : चाकूबाजी की घटना में चार जख्मी, दो गिरफ्तार
जख्म की भयावहता को अदृश्य करने के लिए उन स्थानों को चित्र में सफेद कर दिया गया है।

यह भी पढें : एक बार में डिलीट होंगे सभी फालतू और पुराने Email

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular