Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : चमर पुरवा का नाम गांधी नगर करने के लिए ज्ञापन

Gonda : चमर पुरवा का नाम गांधी नगर करने के लिए ज्ञापन

संवाददाता

गोंडा। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक गांव का नाम शासन द्वारा ‘तेलिया अफगान’ से बदलकर ‘तेलिया शुक्ला’ किए जाने के निर्णय का तो साहू समाज ने स्वागत किया है, किन्तु ‘तेलिया’ शब्द पर आपत्ति जताते हुए इसे तेली शब्द करने की मांग की है। यह जानकारी देते हुए साहू समाज गोंडा (ट्रस्ट) के अध्यक्ष श्रीराम साहू एडवोकेट ने बताया कि पिछले दिनों एक समाचार पत्र में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देवरिया जिले के एक गांव तेलिया अफगान का नाम बदलकर तेलिया शुक्ला किए जाने की खबर प्रकाशित हुई थी। उन्होंने कहा कि गांव का नाम हमारे समाज से जोड़कर रखे जाने पर साहू (तेली) समाज को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन ‘तेलिया’ शब्द कायम रहने से सम्पूर्ण भारतवर्ष का साहू (तेली) समाज अपने को घोर अपमानित महसूस करता है। संगठन की आपात बैठक में उक्त गांव का नाम तेली शुक्ला किए जाने का निर्णय लेते हुए राज्यपाल को इस सम्बंध में ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। संगठन की तरफ से राज्यपाल को सम्बोधित एक मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता को सौंपा गया, जिसमें कहा गया है कि गांव का नाम ‘तेलिया शुक्ला’ करने के निर्णय में आंशिक संशोधन करके ‘तेली शुक्ला’ करने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित किया जाय। जनपद बनारस में तेलिया बाग का नाम बदलकर तेलीबाग किया जाय। जनपद गोण्डा के तहसील गोंडा राजस्व ग्राम जानकी नगर (ग्रामीण) में नवीन गल्ला मण्डी से सटा ग्राम चमरपुरवा के नाम से अब तक जाना जाता है, जिसमें 90 प्रतिशत आबादी साहू (तेली) जाति की है। उसका नाम बदलकर राष्ट्रपिता के नाम पर गांधी नगर किया जाय। समुचित कार्यवाही न किये जाने की दशा में अपने सम्मान की रक्षा के लिये सम्पूर्ण साहू (तेली) समाज शान्तिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से आन्दोलन को बाध्य होगा। इस मौके पर महासचिव ओमप्रकाश साहू, बाल किशन साहू एडवोकेट, शिवपूजन साहू, अंजनी साहू, शिवनाथ साहू एडवोकेट, पारसनाथ साहू, रामकरन वर्मा एडवोकेट, राममूर्ति पाल एडवोकेट, जगत नारायन मौर्य एडवोकेट, राम बदल साहू मुंशी जी, रमेश गुप्ता, अनिल कुमार साहू एडवोकेट, देवेंद्र सोनी, संतोष कुमार श्रीवास्तव, करण सिंह चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Gonda : चमर पुरवा का नाम गांधी नगर करने के लिए ज्ञापन

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular