Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : घर से स्कूल के लिए निकला छात्र लापता

Gonda : घर से स्कूल के लिए निकला छात्र लापता

संवाददाता

कर्नलगंज, गोंडा। तहसील क्षेत्र के थाना कटरा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकला छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन करने के बावजूद अभी तक लापता छात्र का कोई पता नहीं चल सका है, जिससे उक्त घटना के संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित पिता ने थाना कटरा बाजार में तहरीर है। वहीं परिजन बहुत हैरान परेशान हैं और उसकी खोजबीन में जुटे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम-खोदहरी पुरवा (भदैंया) से जुड़ी है। यहाँ के निवासी राजेश कुमार गोस्वामी का पुत्र मोहित कुमार गोस्वामी उम्र करीब 15 वर्ष बीते 09 दिसम्बर दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजे घर से विद्यालय जाने के लिए निकला था जो रास्ते से लापता हो गया और तीन दिन बीतने के बाद भी अभी तक घर वापस नहीं पहुंचा है। बच्चे के गायब होने से परिजन काफी परेशान हैं व रो रोकर उनका बुरा हाल है। बहुत खोजबीन करने के बावजूद अभी तक लापता छात्र का कोई पता नहीं चल सका है। मामले की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना कटरा बाजार में पिता ने तहरीर है। वहीं परिजनों ने उक्त गायब बच्चे के कहीं दिखाई पड़ने पर या इसके संबंध में कोई जानकारी होने पर मो. 7525825778, 9450878713 पर सूचना दिये जाने की लोगों से अपील भी की है।

Gonda : घर से स्कूल के लिए निकला छात्र लापता

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular